अंबिकापुर.29 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। अंबिकापुर- मैनपाट मार्ग पर स्थित ग्राम सपनादर के पास बुधवार की दोपहर आमने सामने दो बाइकों की भीड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए कमलेश्वरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। यहां स्थिति को गंभीर देखते हुए तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार मैनपाट के सपनादर के पास आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में २३ वर्षीय गुलशन कुर्रे पिता सुरेश कुर्रे निवासी जांचगीर व रिसन लकड़ा पिता बिन्धे लकड़ा उम्र १८ वर्ष निवासी पोडिय़ा थाना दरिमा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कमलेश्वरपुर में भर्ती करवाया। यहां तीनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची कमलेश्वरपुर पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए मरच्यूरी में रखवा दिया है।
घायलों में
दीपक रात्रे पिता रामरतन रात्रे उम्र २१ वर्ष व निलेश धृतलेहरे पिता हरि धृतलहरे निवासी जिला जांचगीर व मनबोध उरांव पिता शिवचंद उरांव उम्र १६ वर्ष निवासी पोडिया थाना दरिमा शामिल है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur