
अंबिकापुर,27 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। प्रथम सिख गुरु साहिब गुरुनानक देव के 554 वां प्रकाश पर्व का आयोजन गुरुद्वारा सिंह सभा स्कूल रोड अम्बिकापुर में धूमधाम से सोमवार को मनाया गया। गुरुपर्व के कार्यक्रमों की शुरुआत प्रभात फेरियों से हुई। गुरु साहिब गुरुनानक देव के 554वां प्रकाश पर्व के अवसर पर सोमवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा अंबिकापुर में सुबह 11 बजे से विशेष कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। रागी जत्था दविंदर सिंह द्वारा शबद कीर्तन किया गया। गुरु नानक की जीवनी पर अमनदीप सिंह छाबड़ा, ममता विश्वकर्मा मिनी अरोरा, जितेंद्र सिंह सोढ़ी द्वारा प्रकाश डाला गया। इस दौरान दशमेश पçलक स्कूल की छात्राओं स्त्री सत्संग एवं एकमजोत सिंह भामरा द्वारा शद कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। पारंपरिक तरीके से गुरु नानक जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई गई। गुरु सिंह सभा के प्रधान रघुवीर सिंह छाबड़ा ने समस्त साध संगत को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दी है। कार्यक्रम का संचालन सरदार नरेंद्र सिंह भामरा ने किया। रात 8 बजे से विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के करीब 100 बच्चों द्वारा शद कीर्तन कविताओं, कथा द्वारा गुरुनानक देव के उपदेशों पर अपने विचार दिए। रात 11.30 बजे कार्यक्रम का समापन भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur