Breaking News

अंबिकापुर@दो बाइकों में भिड़ंत, एक की मौत,दो घायल

Share

अंबिकापुर,26 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। लटोरी थाना क्षेत्र के सोनवाही के पास आने सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक में सवार एक वृद्ध सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रामजीत प्रजापति उम्र 60 वर्ष बगीचा थाना क्षेत्र के पुरंगा का रहने वाला था। वह अपने रिश्तेदार परमेश्वर के साथ बाइक से दशक्रम कार्यक्रम में शामिल होने भटगांव जा रहा था। रास्ते में लटोरी थाना क्षेत्र के ग्राम सोनवाही के पास सामने से हा रही बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में रामजीत व परमेश्वर सहित दूसरे बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना थान स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान रामजीत की मौत हो गई। जबकि परमेश्वर व दूसरे बाइक सवार युवक का इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply