Breaking News

अंबिकापुर@बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,26 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)।कमलपुर के पास बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मुरलीधर गोस्वामी उम्र 46 वर्ष जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गजाधरपुर का रहने वाला था। वह शनिवार को पत्नी व बेटे के साथ बाइक से कमलपुर गया था। कमलपुर मुख्य मार्ग पर बाइक ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में मुरलीधर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply