Breaking News

अंबिकापुर,@उदयपुर के पास हुए सड़क हादसे में घायल पिता की भी हुई मौत

Share

अंबिकापुर,26 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। 5 दिन पूर्व अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी मोड़ के पास हुए सडक¸ हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी व बेटी का इलाज रायपुर में चल रहा है। इनकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। ये सभी बिहार से छठ कर कार से रायपुर जा रहे थे। अलकापुरी मोड़ के पास सामने से आ रही रॉयल बस से कार की भिड़ंत हो गई थी।
अमित मिश्रा पिता विनोद मिश्रा उम्र 40 वर्ष रायपुर का रहने वाला था। ये 21 नवंबर की रात को पत्नी रागिनी, बेटा श्रेयांश व बेटी नैन्सी के साथ छठ कर बिहार से रायपुर जा रहे थे। 22 नवंबर की अहले सुबह 4.30 बजे उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी मोड़ के पास बिलासपुर से आ रही रॉयल यात्री बस से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं दुर्घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल अमित मिश्रा, रागिनी व नैंसी मिश्रा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति काफी गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने रागिनी व नैंसी को रायपुर रेफर कर दिया था। वहीं अमित मिश्रा मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में ही वेंटिलेटर पर थे। जहां रविवार की अहले सुबह मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply