Breaking News

अंबिकापुर@दुकान का ताला तोडक¸र रुपयों की चोरी,जुर्म दर्ज

Share

अंबिकापुर,23 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। मनेन्द्रगढ़ रोड में संचालित लोहा सरिया दुकान का ताला तोडक¸र अज्ञात चोरों ने काउंटर से 5 हजार रुपए पार कर दिए। दुकान संचालक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार करन गर्ग रामनिवास कालोनी का रहने वाला है। इसका मनेन्द्रगढ़ रोड अंबिकापुर में लोहा सरिया का दुकान है। 8 नवंबर की रात को अज्ञात चोर ने दुकान का ताला तोडक¸र काउंटर से 5 हजार रुपए पार कर दिया। दुकान संचालक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में 22 नवंबर को दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply