अंबिकापुर,18 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम अरगोती में 14 नवंबर की दोपहर पति-पत्नी गांव के ही नहर में नहाने गए थे। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया था। गुस्से में आकर पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर से वार कर दिया था। इससे वह बहोश हो गई थी। उसे इलाज के लिए बतौली अस्पताल ले जाया गया। जाहां उसकी मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया था। 17 नवंबर को आरोपी गांव में वोट देने पहुंचा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सोमार साय बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई गुडगुड झरिया का रहने वाला था। वह 14 नवंबर को सोमार साय अपनी पत्नी कांति के साथ गांव के नहर में नहाने व कपड़ा धोने गया था। वहीं पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर सोमार साय ने पत्थर से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। इसेस वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए बतौली अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। वहीं मृतका की मां बनवासो बाई निवासी अरगोती चौकी कुन्नी ने बतौली थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। 17 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की आरोपी गांव में वोट डालने आने वाला है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, थाना प्रभारी बतौली सीपी तिवारी, प्रधान आरक्षक फलेन्द्र पैकरा, देवेन्द्र सिंह, सुमन कुजूर, छत्रपाल सिंह, महिला आरक्षक- मेरी क्लोरेट तिर्की आरक्षक- अशोक भगत, भगलू राम, विजय सोनवानी, बिजेन्द्र सिंह, लालजीत निकुंज, राजेश, पंकज शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur