Breaking News

अंबिकापुर,@वापस लौटे मतदान दल को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया स्वागत

Share

अंबिकापुर,17 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। लुण्ड्रा विधानसभा के मतदान केंद्र रामनगर से सफलतापूर्वक मतदान कराकर लौटे मतदान कर्मियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने सभी सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने बधाई देते हुए मतदान दल का कुशलक्षेम जाना। मतदान दलों की वापसी के बाद उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज में श्रीगढ़ की महालक्ष्मी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भोजन तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर एवं एसपी ने स्वयं भोजन चखकर गुणवाा की जांच की तथा कहा कि भोजन की गुणवाा के साथ समझौता ना हो। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, भीड़ की स्थिती ना बने इसलिए मैनेजमेंट पर पूरा ध्यान रखें।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply