अंबिकापुर,16 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। जशपुर जिले के कांसाबेल निवासी एक युवक को डीजे नहीं बजाने दिए तो युवक विद्युत खंभ पर चढक¸र लाइन काट रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आया और पूरी रात खंभे के नीचे पड़ा रहा। सुबह जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए कांसाबेल अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जयप्रकाश राजवाड़े पिता गणेश राजवाड़े उम्र 23 वर्ष जशुपर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह 12 नवंबर की रात को गांव वाले डीजे बजा रहे थे। गणेश डीजे बजाने के लिए मांग रहा था। नहीं बजाने देने पर गणेश नाराज होकर पास के विद्युत खंभा पर चढक¸र तार काट रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। वह विद्युत खंभा के नीचे पूरी रात जख्मी स्थिति में पड़ा रहा। सुबह परिजन को जानकारी होने पर उसे इलाज के लिए कांसाबेल अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur