अंबिकापुर,14 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। चौकिए नहीं.! यह अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र का वह इलाका है…जहां हाल ही में कांग्रेस के प्रत्याशी एवं प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के खिलाफ कुछ लोगों ने जर्जर सड़कों की तस्वीर लेकर बैनर टांग दिया था। ऐसा कहा जा रहा था कि उनका काफी विरोध चल रहा है किंतु छाीसगढ़ श्रमिक कल्याण मंडल के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त शफी अहमद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह गप्पू ने इस क्षेत्र में बैठक लेकर यहां के मुस्लिम समुदाय के लोगों को समझाइश दी और सभी ने सहर्ष निर्णय लिया है कि इस वार्ड और इस क्षेत्र के लोग कांग्रेस के साथ हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के प्रति आस्था भी जताई है। बड़ी संख्या में यहां जुटे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा है कई दिनों से बेवजह कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं।
बता दें, इस वार्ड के पार्षद भाजपा से है जिनके ध्यान न देने से वार्ड का कामकाज भी प्रभावित है। कुछ वर्ष पूर्व यह क्षेत्र बहरा (पानी भरा हुआ) खेत के रूप में था जहां धान की रोपाई होती थी किंतु किसी ने क्षेत्र की भूमि को प्लाटिंग किया और लोगों को बिक्री किया। इसके बाद यह बड़ी आबादी वाली बस्ती बन गई है जहां पानी निकासी व सड़क जैसी सुविधाएं विकसित करना नगर निगम के लिए चुनौती है। फिर भी इस इलाके के मुख्य मार्ग को चकाचक कर दिया गया है। अंदरूनी मार्ग अभी बनाने शेष हैं। इसी को कुछ लोगों ने बैनर लगाकर उपमुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की थी। यह भी कहा था कि इस क्षेत्र के लोग अब विरोध करेंगे किंतु श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद की पहल पर इस क्षेत्र के लोगों ने सिर्फ अपना निर्णय वापस लिया है बल्कि टीएस सिंहदेव के प्रति आस्था भी जताई है। इंटरनेट मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप में इस मामले को खूब प्रसारित किया गया था जबकि मौके पर ऐसी स्थिति नहीं थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur