Breaking News

अंबिकापुर@चित्रगुप्त पूजा के पूर्व गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

Share

अंबिकापुर,14 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर सोमवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के अलावा समाज के काफी लोग शामिल हुए। शोभायात्रा चित्रगुप्त मंदिर गुदरी बाजार से निकलकर गुरुनानक चौक, महामाया चौक, देवीगंज रोड, घड़ी चौक से जोड़ा पीपल होते पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह विभिन्न संगठनों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में कायस्थ समाज के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार सिन्हा, जेपी श्रीवास्तव, के अलावा समाज के काफी लोग शामिल हुए। 15 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply