अंबिकापुर,13 नवंबर 2023 (घटती-घटना)। जशपुर जिले के दुलदुला निवासी एक युवक 10 नवंबर को सडक¸ दुर्घटना में घायल हो गया था। इसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जगदीश राम उम्र 22 वर्ष जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह 10 नवंबर को बाजार किनकेला गया था। वापस आने के दौरान किनकेला में बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सिमडेगा अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रांची रेफर कर दिया। परिजन उसे रांची अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से भी उसे रेफर किया जाने के बाद परिजन ने जशपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां भी स्थिति में सुधार न होने पर परिजन चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट
Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur