
अम्बिकापुर,05 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को भरोसे का घोषणा पत्र जारी कर दिया। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर घोषणा पत्र को लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव में जारी किए गए घोषणा पत्रों के अधिकांश वादों को सरकार द्वारा पूरी कर ली गई है। पिछले 5 वर्षों में छाीसगढ़ मॉडल के रूप में उभरा है। मजदूर किसानों में खुशहाली आई है। कांग्रेस ने पांच सालों में जनता का भरोसा जीता है। वर्ष 2023-28 के लिए 20 बिन्दूओं का भरोसे का घोषण पत्र जारी किया है। टीएस सिंहदेव ने किसानों के लिए बड़े ऐलान करते हुए 3200 रुपए में धान खरीदी की घोषणा के साथ पिछली बार की तरह इस बार भी कर्ज माफी की घोषणा की है। इसके अलावा युवाओं, महिलाओं को साधते हुए अन्य घोषाएं कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल है। टीएस सिंहदेव ने कहा है कि सूबे में सरकार बनने पर जातिगत सर्वे कराया जाएगा ताकि सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो सके। कांग्रेस ने कहा है कि जिसकी जितनी आबादी, उसका उतना हक को ध्यान में रखते हुए हम प्रदेश में जातिगत जनगणना कराएंगे ताकि सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो सके। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में भूमिहीनों को सालाना 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। कांग्रेस ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा- छाीसगढ़ में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत भूमिहीनों को दी जाने वाली सालाना आर्थिक मदद सात हजार से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी गई है।
कांग्रेस की बड़ी घोषणाएं,वादा है,फिर निभाएंगे
- पहले की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ
- अब धान का मिलेगा 3200 रुपए प्रति मि्ंटल
- 20 मि्ंटल प्रति एकड़ धान खरीदी होगी
4 . 200 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी - सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त होगी
- गैस सिलेंडर पर 500 रुपए मिलेगी सçसडी
- तेंदूपो का प्रति बोरा 6000 रुपए और 4000 रुपए सालाना बोनस भी
- 17.5 लाख गरीब परिवार को हम आवास देंगे
- भूमिहीनों को मिलेंगे 10 हजार रुपए प्रति वर्ष
- लघु वनोपजों की एमएसपी पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रुपए प्रति किलो
- अब 10 लाख रुपए तक का मिलेगा मुफ्त इलाज
- अब सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल
- दुर्घटना में घायल लोगों का मुफ्त होगा इलाज
- स्व-सहायता समूह का भी होगा कर्ज माफ
- तिवरा भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा
- जातिगत जनगणना कराई जाएगी
- परिवहन व्यवसायियों के टैक्स व कर्ज होंगे माफ
- युवाओं को उद्योग व्यवसाय ऋण में 50 फीसदी की सçसडी
- 700 नए नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की होगी स्थापना
- अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध सरकार करेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur