Breaking News

अम्बिकापुर@भाजपा के मेजर राजनीति से हुए दूर

Share

  • संवाददाता –
    अम्बिकापुर,04 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)।
    सरगुजा भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने आज सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। मेजर पिछले 4 दशक से ज्यादा समय भाजपा को दे चुके हैं। ठीक चुनाव के समय उनके ऐसे निर्णय से पार्टी पदाधिकारी भी हैरत में हैं।
    आज बलरामपुर में पार्टी के घोषणा पत्र को मीडिया के सामने प्रस्तुत करने के बाद वे जैसे ही बाहर आए उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने की बात कही। मेजर ने बाद में भाजपा पदाधिकारियों से कहा है कि वे भाजपा के सदस्य व आम कार्यकर्ता बने रहेंगें तथा भाजपा नहीं छोड़ेंगें। मेजर अंबिकापुर विधानसभा सीट के अनारक्षित होने के बाद से टिकट की दावेदारी करते रहे हैं इस बार भी वे टिकट की दौड़ में शामिल थे लेकिन भाजपा ने नए प्रत्याशी राजेश अग्रवाल को चुनाव में उतारा है।

Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply