Breaking News

अंबिकापुर@तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी,चालक की मौके पर मौत

Share


अंबिकापुर,03 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र के भिट्टी चौक से आगे गुरुवार की शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सडक¸ किनारे खेत में जाकर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
बसंत राम राजवाड़े पिता सूरज राम राजवाड़े उम्र 22 वर्ष कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रीगढ़ पटेलपारा का रहने वाला था। इसका भिट्टी में भी घर है। वहीं रहकर पेंटर का काम करता था। गुरुवार को कार से लहपटरा गया था। वापस आने के दौरान शाम करीब 6.30 बजे भिट्टी चौक के पास कार की गति काफी तेज होने के कारण अनियंत्रित हो गई और सडक¸ किनारे खेत में जाकर पलट गई। दुर्घटना में बसंत राम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार को शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply