Breaking News

अम्बिकापुर@उपार्जन केंद्रों में दूसरे दिन भी नहीं पहुँचे किसान,खेतों में धान कटाई-मिसाई जारी

Share

अम्बिकापुर,02 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। नवंबर माह के पहले सप्ताह में धान कटाई और मिसाई का कार्य पूरा नहीं होने के कारण अभी उपार्जन केंद्रों में बिक्री के लिए धान ले जाने की स्थिति नहीं बन पा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दूसरे दिन भी सरगुजा संभाग में धान खरीदी की शुरुआत नहीं हो सकी है। सरगुजा संभाग के पांचों जिले के 153 सहकारी समितियों के अंतर्गत 203 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई थी। अनुमान है कि सभी जिलों में एक सप्ताह के बाद ही समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की शुरुआत हो सकेगी।
अभी किसान धान की कटाई कर रहे हैं। जल्दी पकने वाली धान खेतों में पक चुकी है। कई किसानों द्वारा कटाई के बाद धान को खलिहान में लाया जा रहा है। गिने-चुने किसानों के यहां ही धान की मिसाई शुरू हो सकी है। इस वर्ष समय पर मानसून की दस्तक के बाद भी बीच में अवरोध की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई थी। संभाग में अल्प व खंड वर्षा के कारण विलंब से धान की बोआई की गई है। इस कारण धान की कटाई का काम भी पूरा नहीं हुआ है। किसानों द्वारा इस कार्य को अभी शुरू किया गया है। ऐसे में अभी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आरंभ होने में समय लग सकता है। हालांकि उपार्जन केन्द्रों में बारदाना सहित दूसरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply