अम्बिकापुर,02 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। विधानसभा चुनाव में शामिल प्रत्याशियों की सुरक्षा में तैनात होने वाले पुलिस जवानों को गुरुवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि प्रत्याशियों के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान ड्यूटी में तैनात जवान कंट्रोल रूम से संपर्क बनाकर संबंधित थाना प्रभारियों को जानकारी देंगे। ड्यूटी के दौरान प्रत्याशियों के साथ रहने व किसी भी तरह की लापरवाही न करने की बात कही। आपातकालीन स्थिति में प्रत्याशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचना के निर्देश दिए गए। वहीं ड्यूटी में तैनात जवानों के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत एवं प्रत्याशियों की सुरक्षा मे तैनात होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur