Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा राजपरिवार की बहू त्रिशाला सिंहदेव गांव-गांव जाकर महिलाओं से सीधे कर रही हैं संपर्क

Share


अंबिकापुर,01 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की पत्नी एवं सरगुजा राजपरिवार की बहूरानी श्रीमति त्रिशाला सिंहदेव गांव-गांव में जाकर महिलाओं से सीधे संपर्क कर चुनाव प्रचार में लगी हुई है। इस सिलसिले में वे ग्राम मानिकप्रकाशपुर गयी जहॉं वे महिलाओं के समूहों से रु-बरु हो उनसे चर्चा कीं। एक ही दरी पर गांव की महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर की गयी इस चर्चा के दौरान भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। इस दौरान महिलाओं से खेती किसानी, गांव के गोठान, गोबर खरीदी, भविष्य में धान की कीमतों के साथ ही साथ प्रदेश सरकार की उन योजनाओ पर भी चर्चा की जो महिलाओ पर केद्रित हैं। गांव की महिलाएं जहां राजपरिवार की बहू के जमीन पर उनके साथ बैठकर हो रही चर्चा से अचंभित थी वहीं वे श्रीमति त्रिशाला सिंहदेव के इस व्यवहार से उत्साहित भी थी। ग्राम पंचायत मानिकप्राकाशपुर में इस चर्चा की शुरुआत के पहले छाीसगढ स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीमति त्रिशाला सिंहदेव ने छाीसगढी महतारी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। इस चर्चा के दौरान उनके साथ सीतापुर की जनपद पंचायत सदस्य श्रीमति स्नेहा सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता,जनपद पंचायत सदस्य गंगा राम, सरपंच अजीत एवं बडी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply