Breaking News

अंबिकापुर@मोटरसाइकिल से गांजा की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,31 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। गांधीनगर पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बाइक से गांजा की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने इनके कजे से 23 किलो गांजा जत किया है। जिसकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दी है।
गांधीनगर थाना पुलिस टीम को मुखबिर से दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों के द्वारा गांजा लेकर बिक्री के लिए अंबिकापुर आने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने चठिरमा बैरियर के पास घेराबंदी करके इन्हें कजे में लिया। तलाशी में सोनू पटेल पिता मुरारी लाल पटेल 25 वर्ष निवासी इंजानी, थाना चलगली जिला बलरामपुर व मो. राजुन मंसूरी उर्फ राजू पिता अदुल अंसारी 48 वर्ष निवासी लहसुई कब्रिस्तान मोहल्ला कोतमा मध्यप्रदेश, हालमुकाम बरेजपारा तालाब के पास रसूलपुर अंबिकापुर के पास 23 किलो गांजा मिला। आरोपियों के विरुद्ध थाना गांधीनगर में धारा 20(बी) (77)(सी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध करके न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जॉन लकड़ा, उप निरीक्षक अलंगो दास, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक अमृत सिंह, समीनुल हसन, अतुल सिंह, शाहबाज खान, जितेश साहू, मनीष सिंह, अरविन्द उपाध्याय, राजकुमार यादव, ऋषभ सिंह, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply