Breaking News

अंबिकापुर@झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन

Share

अंबिकापुर,29 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के तीनों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सोमवार को सामूहिक नामांकन दाखिल करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र से राजेश अग्रवाल, लण्ड्रा से प्रबोध मिंज व सीतापुर से रामकुमार टोप्पो द्वारा रैली निकालकर सामूहिक नामांकन दाखिल किया जाएगा। इस दौरान कला केंद्र मैदान में आम सभा भी होगी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री झारखण्ड बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व भाजपा सरगुजा जिला चुनाव प्रभारी डॉ. आशा लकड़ा तथा भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी व राजमहल विधानसभा झारखंड के विधायक अनंत ओझा विशिष्ट अतिथि होंगे। नामांकन रैली सुबह 11 बजे अम्बिकापुर बसंत पेट्रोल पंप के सामने से एकत्रित होकर अग्रसेन चौक, जयस्तम्भ चौक, महामाया चौक, संगम चौक, घड़ी चौक होते हुए कलाकेंद्र मैदान में संपन्न होगी।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply