Breaking News

अंबिकापुर@खेत से घर लौट रहा ग्रामीण हुआ सर्पदंश का शिकार,मौत

Share

अंबिकापुर,29 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। खेत से वापस लौट रहा ग्रामीण सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ललू अयाम पिता फुलचंद अयाम उम्र 45 वर्ष बलरामपुर जिले के ललाती थाना क्षेत्र के ग्राम मुरका का रहने वाला था। वह 27 अक्टूबर को खेत से मक्का लेकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसके दोनों पैर में सांप ने डंस लिया। वह घर जाकर घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply