Breaking News

अंबिकापुर@बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Share

अंबिकापुर,29 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भदार स्थित मुख्य मार्ग पर 26 अक्टूबर की शाम को आने-सामने दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक की मौत इलाज के दौरान दो दिन बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। पनमेश्वर राम पिता राजनाथ कंवर उम्र 27 वर्ष शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पतराटोली का रहने वाला था। वह 26 अक्टूबर की शाम को गांव के ही कृष्णा पैकरा के साथ बाइक से अंबिकापुर से घर लौट रहा था। रास्ते में राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भदार स्थित मुख्य मार्ग पर विपरित दिशा से आ रहे बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कृष्णा पैकरा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजपुर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पनमेश्वर राम को इलाज के लिए राजपुर अस्पताल भिजवाया और घटना की जानकारी परिजन को दी। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply