Breaking News

अंबिकापुर,@अनिल सिंह बट्टर को मिला आजर्वर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Share

अंबिकापुर, 29 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा के कार्य परिषद सदस्य व श्री शिवशंकर सिंह सेवा समिति के अध्यक्ष डा. अनिल सिंह बट्टर को आजर्वर पीस फाउंडेशन वाराणसी उार प्रदेश के द्वारा आजर्वर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया है। फाउंडेशन के ट्रस्टी डा. अमरज्योति सिंह व अध्यक्ष डा. अमर बहादुर सिंह ने यह अवार्ड प्रदान किया है। सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान के लिए इन्हें यह अवार्ड फाउंडेशन की ओर से दिया गया है। बता दें श्री शिवशंकर सिंह सेवा समिति के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों का संचालन अनिल सिंह बट्टर के द्वारा किया जाता है।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply