Breaking News

लखनपुर,@बुजुर्ग की हुई मौत जांच में जुटी पुलिस

Share


लखनपुर, 28 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी उतारपारा में पण्डो जनजाति बुजुर्ग की मौत हो गई। लखनपुर पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपूर्द कर जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मानसाय पंडो पिता स्वर्गीय मंगल साय पडो उम्र 75 वर्ष ग्राम बेलदगी थाना लखनपुर निवासी 26 अक्टूबर को किसी बात को लेकर अपने पत्नी रजमनिया पंडो को धकेल दिया था। महिला गिरकर घायल हो गई ।इस बात से नाराज़ पुत्र रामनारायण पण्डो अपने पिता मानसाय पड़ो को दो तीन थप्पड़ जड़ दिया था । रामनारायण पण्डो अपने मां का ईलाज कराने हेतू लखनपुर अस्पताल ले आया उपचार कराने के बाद घर वापस लौट गये थे। 27 अक्टूबर शुक्रवार की शाम बिना खाना खाये लगातार शराब पीने कारण मानसाय पण्डो बेहोश हो गया।
परिवार जनों द्वारा बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर लाया गया जहां डाक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना परिवार वालों ने 28 अक्टूबर दिन शनिवार थाना लखनपुर को दिया। पुलिस शव को कजे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपूर्द किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बुजुर्ग पड़ो की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply