Breaking News

अंबिकापुर,@शतरंज सब जूनियर प्रतियोगिता में बालक वर्ग से दिग्यांश व बालिका वर्ग से स्नेहा प्रथम

Share


अंबिकापुर, 28 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। शतरंज भवन अंबिकापुर में बीते दिवस एक दिवसाीय सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 16 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। बालक वर्ग में यिग्यांश गुप्ता प्रथम, रोहन गुप्ता द्वितीय एवं अनुराग यादव तृतीय स्थान प्राप्त किए। बालिका वर्ग में स्नेहा गुप्ता प्रथम, भाविका वर्मा द्वितीय एवं आनवी वर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किए। प्रतियोगिता अनीस अंसारी फीडे आर्बिटर के द्वारा संपन्न कराया गया। समापन के अवसर पर शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा ने बच्चों को अधिक से अधिक अभ्यास करने एवं प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित किया ताकि उनके खेल में और निखार आ सके। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी एस.एस.पी. वर्मा, शेषरतन जायसवाल, सत्यजीत मिश्रा, एस.एम. कुरैशी व बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply