Breaking News

अंबिकापुर,@अंबिकापुर विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने राजेश अग्रवाल को उतारा मैदान में

Share

अंबिकापुर,25 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी अंतिम लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में बाकी बचे 4 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इसमें सबसे हाईप्रोफाइल सीट अंबिकापुर की है। अंबिकापुर सीट से भाजपा ने राजेश अग्रवाल को कांग्रेस के टीएस सिंहदेव के खिलाफ मैदान में उतारा है। पिछले 3 विधानसभा चुनावों में अंबिकापुर सीट से टीएस सिंहदेव ही जीतते आए हैं।
भाजपा ने अंबिकापुर सहित बाकी बची 4 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अंबिकापुर सीट से जहां पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लखनपुर राजेश अग्रवाल को टिकट दिया गया है। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा 90-90 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दिए जाने से चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। हाईप्रोफाइल सीट मानी जा रही अंबिकापुर सीट से टीएस सिंहदेव के खिलाफ भाजपा के राजेश अग्रवाल मैदान में होंगे। राजेश अग्रवाल की पकड़ भी लखनपुर व उदयपुर क्षेत्र में मजबूत बताई जा रही है। इन क्षेत्रों से ही टीएस सिंहदेव अब तक बढ़त बनाते आए हैं।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply