अंबिकापुर,25 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। बतौली थाना क्षेत्र के कुनकुरी मुख्य मार्ग पर 24 अक्टूबर की रात को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में युवक गंभीरा रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अपने दो दोस्तों के साथ घटना दिवस रात को बाइक से शांतिपारा दशहरा कार्यक्रम देखने गया था। दुर्घटना के बाद दोनों दोस्तों ने उसे छोडक¸र भाग गए थे। राजेश कुमार पिता हमेश्वर प्रसाद उम्र 25 वर्ष बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम पोपरेंगा का रहने वाला था। वह 24 अक्टूबर की रात को खाना खाने के बाद गांव के ही दो दोस्तों के साथ बाइक से शांतिपारा दशहरा कार्यक्रम देखने निकला था। देर रात को गांव के ही सत्येंद्र सिंह ने परिजन को मोबाइल से जानकारी दी की राजेश कुनकुरी मुख्य मार्ग पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए शांतिपारा अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन का कहना है कि दुर्घटना के बाद दोस्तों ने उसे घायल अवस्था में छोडक¸र भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur