Breaking News

अंबिकापुर,@नाम निर्देशन के दूसरे दिन 23 प्रत्याशियों ने लिए नामांकन फॉर्म

Share

अंबिकापुर,23 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार सरगुजा जिले में सोमवार को नाम निर्देशन के दूसरे दिन पूर्वान्ह 11 बजे से नामांकन पत्र क्रय करने एवं जमा करने का कार्य में विधानसभा क्षेत्र-10 अम्बिकापुर से 07 एवं विधानसभा क्षेत्र-09 लुण्ड्रा से 07 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र क्रय किए हैं, जबकि विधानसभा क्षेत्र-11 सीतापुर से 09 प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र क्रय किया गया। आज जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।
नामांकन क्रय करने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 9 लुण्ड्रा हेतु श्री प्रबोध मिंज भारतीय जनता पार्टी से, श्री राजीव लकड़ा आम आदमी पार्टी से, अफसाना सिंह इंडिया ग्रीन्स पार्टी से,प्रकाश कुमार बहुजन समाज पार्टी से और लीलाधर, इसीदोर तिर्की एवं चक्रधारी सिंह ने निर्दलीय से नामांकन पत्र क्रय किया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-10 अम्बिकापुर हेतु श्री टीएस सिंहदेव इण्डियन नेशनल कांग्रेस से, श्री विकास दुबे भारतीय जनता पार्टी से, श्री सुजान बिन्द राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी, श्री बालसाय कोर्राम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, राजेन्द्र बहादुर सिंह आम आदमी पार्टी से, राकेश साहू एवं श्रीमती पूर्णिमा साहू ने निर्दलीय से नामांकन पत्र क्रय किया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-11 सीतापुर हेतु अमरजीत भगत इंडियन नेशनल कांग्रेस से, श्री सेतराम बड़ा भाजपा से, मुन्नालाल टोप्पो आम आदमी पार्टी से, सौरभ कुमार बहुजन समाज पार्टी से, श्री आजाद भगत, श्री चक्रधर सिंह, श्री जेम्स टोप्पो, श्री रामाधार सिंह, एवं श्री अनिल मिंज ने निर्दलीय से नामांकन पत्र क्रय किया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply