कुसमी,23 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। शहर में नवरात्र पर्व को लेकर भक्ति भाव के साथ भक्त गण माता रानी की पुजा अर्चना कर कन्या भोज कर दुर्गानवमी पर माता रानी के दरबार में लोग काफी संख्या में हवन पूजन आरती कार्यकम में शामिल होकर उत्साह के साथ यह पर्व मनाया,प्रथम दिन से लेकर अभी तक भक्त भक्ति भाव के साथ मातारानी की पुजा अर्चना हो रही हैं ,वही मंगलवार को विजयदशमी का पर्व मनाया जाना है कुसमी हाईस्कूल मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है जहा पर सभी दुर्गा पांडाल के लोग कुसमी शहर के साथ साथ कुसमी विकासखंड में पड़ने वाले गांव के लोग दशहरा पर्व में शामिल होते हैं ,कुसमी शहर में पुलिस विभाग ने नवरात्र के शुरू दिन से लेकर दुर्गा पंडाल के पास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवानों को तैनात रखा और नवरात्र और दशहरा पर्व को लेकर हर वर्ष सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिय पुलिस विभाग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जिससे की कुसमी शहर और गांव की जनता खुशियों के साथ इस त्यौहार को मना सके।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur