लखनपुर,22 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुसकम पटेल पारा की 25 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। वहीं लापता महिला के पति ने उदयपुर थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जयनंदन यादव पिता नोहरसाय यादव उम्र लगभग 30 वर्ष ग्राम सुसकम पटेलपारा थाना उदयपुर जिला सरगुजा निवासी जो 19 अक्टूबर की सुबह कार्य करने हेतु ग्राम खोडरी गया हुआ था। कार्य करके शाम को लगभग 5ः00 बजे जब वह अपने घर आया तो देखा कि उसकी पत्नी देवती यादव घर पर नहीं थी शाम 7ः00 बजे तक वह घर नहीं आई। प्राथी जयनंदन यादव अपनी पत्नी देवती यादव की खोजबीन आस पड़ोस सहित आसपास गांव में भी पूछताछ की परंतु देवती यादव का पता नहीं चला। जयनंदन यादव के द्वारा 21 अक्टूबर दिन शनिवार के शाम उदयपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया गया। आवेदन में उल्लेखनीय की जय नंदन यादव ने अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर भाग ले जाने की शंका जाहिर की है। फिलहाल उदयपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur