अंबिकापुर,22 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। अनोखी सोच संस्था द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा है। शनिवार को समूह नृत्य प्रतियोगिता में छाीसगढ़ एवं अन्य प्रदेशों से आए प्रतिभागियों ने अपने नृत्य-कला से शमा बांध दिया। समूह नृत्य की प्रतिभाओं ने शास्त्रीय, देशभक्ति, आध्यात्मिक, भोजपुरी, बॉलीवुड, छालीवुड के गीतों पर आकर्षक परिधान एवं थीम के माध्यम से अपने बेहतरीन नृत्य द्वारा जलवा बिखेरकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल की भूमिका में अल्का मिश्रा, प्राची जिंदल, रमिंदर कौर, चंद्रशेखर तिवारी एवं मिस्टर नासिर खां रहे। इन्होंने बड़ी समझदारी एवं परिपम्ता से फाइनल के लिए 8 समूहों का चयन किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर लता गोयल, डॉक्टर रमणेश मूर्ति, डॉक्टर लखन सिंह, डॉक्टर मुकेश अग्रवाल, डॉक्टर अक्षय गोयल, डॉक्टर हर्षप्रीत टुटेजा, डॉक्टर साकेत जैन, अनमोल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अनूप अग्रवाल रहे। इन सभी प्रबुद्धजनों के साथ में संस्था के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश साहू ने उपस्थित जनसमूह को लोकतंत्र के महापर्व में आगामी 17 नवंबर को शतप्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ दिलाई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur