Breaking News

अंबिकापुर@पूर्व कांग्रेस विधायक चिंतामणी से मिले बृजमोहन अग्रवाल

Share


अंबिकापुर,22 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। पूर्व कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज से मिलने रविवार को पूर्व केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय तथा भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव उनके गृह ग्राम श्रीकोट पहुंचे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस चुनाव में भाजपा को सहयोग करने के लिए पूर्व कांग्रेस विधायक से भाजपा नेताओं की चर्चा हुई है। चिंतामणी महाराज भाजपा शासनकाल में छाीसगढ़ संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष थे तथा 2013 में वो बीजेपी छोडक¸र कांग्रेस में आए व लुंड्रा से विधायक बने तथा 2018 में सामरी सीट से कांग्रेस की टिकट पर फिर से विधायक बने थे। वर्तमान में कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया है।
टीएस डॉ.सिहदेव के खिलाफ अंबिकापुर से लडऩा चाहता हूं चुनाव
पूर्व कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस से मरी टिकट करने के बाद पूर्व केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय तथा भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव मिलने आए थे। इनका कहना था कि आप भाजपा में आ जाइए आपको लोकसभा चुनाव लड़ाउंगा। मैं अंबिकापुर विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रस्ताव रखा हूं। क्योंकि भाजपा का अभी टिकट फाइनल नहीं हुआ है। इसके बाद अगर लोकसभा चुनाव लड़वाना होगा तो मैं तैयार हूं। 6 महीने बाद कौन देखा है। लोगों का मन छन-छन भर में बदल जाता है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply