Breaking News

अम्बिकापुर,@अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल स्कूटी सवार युवक की मौत

Share

अम्बिकापुर,21 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र के सांड़बार बैरियर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया था। रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अनुकुल खलखो पिता सोनू खलखो मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोधिमा का रहने वाला था। वह 20 अक्टूबर की शाम को स्कूटी से अपने मामा के घर भातुपारा जा रहा था। रास्ते में मणिपुर थाना के समीप सांड़बार बैरियर के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया था। रायपुर ले जाने के दौरान रास्ते में कटघोरा के पास उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply