अंबिकापुर,18 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)।अनोखी सोच संस्था द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में मंगलवार को मधुर संगीत के साथ महिलाओं के लिए गरबा- डांडिया का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मातारानी के भक्तों ने पूरे उल्लास और उमंग के साथ गरबा नृत्य कर डांडिया का बेहतरीन आनंद लिया। इसके अलावा नवरात्र के तीसरे दिन शंख बजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सीनियर एवं जूनियर वर्ग के 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें सीनियर वर्ग से भावेश चटर्जी दर्रीपारा ने रिकॉर्ड 41 सेकंड तक शंख बजाकर प्रथम एवं जूनियर वर्ग में स्पर्श सिन्हा, भट्ठी रोड अम्बिकापुर ने 17 सेकंड तक शंख बजाकर द्वितीय स्थान हासिल किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू, अभय साहू, पंकज चौधरी,भुनेश्वर साहू, चंद्रप्रताप सिंह, सुनील साहू, दिनेश गर्ग, राकेश शुक्ला, संतोष साहू, बनाफर केरकेट्टा, मोनू कुजूर, सत्यम साहू, बजरंग साहू, भक्कू मुंडा, राकेश मुंडा, अंकित केरकेट्टा, संदीप दास, प्रिंस सिंह, भोला सिंह, पंकज मुंडा, चांगुड़, सुधीर साहू, संदेश पासवान, राजा बाबू,अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur