Breaking News

अंबिकापुर,@सरगुजा जोन की टीम ने अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता का जीता खिताब

Share

अंबिकापुर,17 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा जोन की टीम अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग व रायपुर को हराकर चैंपियन का खिताब हासिल किया है। टीम ने एक भी गोल न खाकर चैंपियन का खिताब हासिल करने में इतिहास रचा है। वहीं गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया है। 23 राज्यस्तरीय शालेय फुटबॉल बालक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कोंडागांव में 15 से 18 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पहले दिन सरगुजा एवं बस्तर के मध्य मैच खेला गया। सरगुजा की टीम ने बस्तर को 2-0 गोल से हराया। दूसरे मैच सरगुजा एवं दुर्ग के मध्य खेला गया जिसमें सरगुजा ने 2-0 से दुर्ग को हराया एवं तीसरे मैच में रायपुर को 5-0 गोल से हराया। जबकि अंतिम लीग मैच में सरगुजा की टीम ने बिलासपुर को 5-0 गोल से हरा दिया। इस टीम के मैनेजर डॉ. प्रमोद कुमार यादव एवं कोच एल्विष लकड़ा थे। टीम के चयनकर्ता विकास सिंह थे। टीम की उपलçध पर शिवभजन सिंह, आरिफ खान, प्रमेन्द्र बहादूर सिंह, मुन्नाराम प्रेमलाल, आनन्दधर दीवान, गोपाल सिंह, सत्येंद्र शुक्ला, ज्ञानेश्वर सिंह एवं फुटबॉल संघ ने खिलाडिय़ों को बधाई एवं नेशनल के लिए चयनित खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply