Breaking News

अंबिकापुर,@दुर्गा-पूजा महोत्सव के पहले दिन मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन

Share

अंबिकापुर,16 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। अनोखी सोच संस्था द्वारा आयोजित दुर्गा-पूजा महोत्सव में रंगारंग, सांस्कृतिक एवं कलात्मक कार्यक्रमों की शुरुआत नवरात्र के प्रथम दिन शुरू हुई। इसी कड़ी में आज मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सीनियर एवं जूनियर वर्ग के कुल 85 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनकी प्रतिभा को परखने में मुख्य रूप से निर्णायक मंडल में संध्या सिंह, उषा श्रॉफ, श्रीमती दीप्ति सोनी एवं उषा उपगड़े जी ने महती भूमिका निभाई, एवं विजेताओं का चयन किया गया जिसकी घोषणा 23 तारीख को फाइनल के दिन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू, अभय साहू, पंकज चौधरी,भुनेश्वर साहू, चंद्रप्रताप सिंह, सुनील साहू, दिनेश गर्ग, राकेश शुक्ला, संतोष साहू, सावन केरकेट्टा, राकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, ननकू मुंडा, रोहित सिंह, मिथिलेश साहू, सूरज साहू, डलू साहू, विकाश मिश्रा, अमित जायसवाल, राहुल शुक्ला, अनिल दास, एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply