अंबिकापुर,13 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार सरगुजा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में 17 नवम्बर 2023 को मतदान किया जायेगा तथा 03 दिसम्बर 2023 को मतगणना का कार्य सम्पन्न होगा। मतदान दलों को प्रदाय करने के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीन को सुरक्षित रखने हेतु स्ट्रांग रूम, सामग्री वितरण, सामग्री प्राप्ति, मतगणना आदि का कार्य शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर से किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार ने आदेश जारी कर विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों के उपयोग हेतु ईवीएम और वीवीपैट मशीन को सुरक्षित रखने हेतु स्ट्रांग रूम, सामग्री वितरण, सामग्री प्राप्ति, मतगणना इत्यादि का कार्य किये जाने के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर भवन को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से अधिग्रहण किया जाता है।
समाचार क्रमांक 67/2023 –00–
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur