अंबिकापुर,11 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। सरस्वती महाविद्यालय में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। महाविद्यालय से ग्राम महुआटिकरा तक रैली में निकले विद्यार्थियों ने प्राचार्य डॉ. बीपी तिवारी के मार्गदर्शन में ग्रामीणों को मतदान तिथि से संबंधित जानकारी दी और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। रैली में वरिष्ठ प्राध्यापक ऋषि सिंह, रासेयो प्रभारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण शर्मा, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, स्वीप प्रभारी सुरेश यादव, पूजा सिंह, विभा दुबे, ऋतु सिंह, जैकी प्रसाद, अनुभा सिंह, रासेयो के वरिष्ठ कार्यकर्ता विवेक तिवारी, सारिका मंडल, प्रियंका पांडेय, राधा यादव, प्रीति एक्का, नीमा सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur