Breaking News

बैकुण्ठपुर@आदतन अपराधी संजय अग्रवाल किए गए जिला बदर,क्या यह कार्यवाही डॉ शर्मा अस्पताल में हुई कार्यवाही की प्रतिक्रिया है?

Share

  • लगातार अपराध में संलग्न होने के कारण हुई कार्यवाही,1 वर्ष के लिए किए गए जिले से बाहर।
  • जिला बदर की कार्यवाही की प्रक्रिया काफी समय से हो रही थी पर वो नहीं पाई थीपर ऐसा अचानक क्या हुआ कि डॉक्टर शर्मा अस्पताल के शिकायतकर्ता पर अचानक जिला बदर की कार्यवाही हो गई?

-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर 10 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। पिछले कुछ वर्षो से लगातार विभिन्न अपराधों में शामिल रहने के कारण बैकुंठपुर शहर के नामी बिल्डर पर अब कलेक्टर कोरिया ने कड़ी कार्यवाही की है, बिल्डर को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया गया है, जिला बदर की कार्यवाही की प्रक्रिया काफी समय से चल रही थी पर अचानक डॉक्टर शर्मा अस्पताल के कार्यवाही के बाद अचानक ही जिला बदर की कार्यवाही का आदेश आ गया ऐसा लग रहा था कि दबाव में यह आदेश जारी किया गया है, पुनः परीक्षण के लिए भी एक आवेदन बिल्डर द्वारा लगाया गया था पर उसकी सुनवाई नहीं हुई सीधे आदेश जारी किया गया, कलेक्टर ने 9 अक्टूबर को इसका आदेश पारित किया है।
जारी आदेशानुसार  संजय अग्रवाल आत्मज महंगी लाल अग्रवाल निवासी जैन मंदिर के पास बैकुण्ठपुर को  छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) (ख़) के तहत न्यायालय के दाण्डिक प्रकरण क्रमांक 02/2020 में पारित आदेश 9 अक्टूबर 2023 के अनुसार आदेश देते हुए उल्लेख किया है कि 13 अक्टूबर 2023 प्रातः 10 बजे से कोरिया जिला एवं इसके समीपवर्ती राजस्व जिला सूरजपुर, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सीधी, सिंगरौली जिले के क्षेत्र से एक वर्ष की अवधि के लिए निष्काषित (जिला बदर) का आदेश दिया गया है। वैधानिक अनुमति के बगैर जिले के सीमाओं में प्रवेश वर्जित होगा।
2007 से अपराध कर रहा संजय अग्रवाल
कलेक्टर कोरिया के द्वारा आदतन अपराधी संजय अग्रवाल के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करते हुए कुल 12 पेज के प्रतिवेदन में उसके खिलाफ हुई पुलिसिया कार्यवाही का संपूर्ण उल्लेख किया गया है, पारित आदेश के अनुसार  संजय अग्रवाल 2007 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहकर अपराध घटित करता चला आ रहा है,इसकी आपराधिक गतिविधि इतनी गंभीर है कि इसके द्वारा मारपीट,हत्या,बलवा,हत्या का प्रयास जैसे अपराध को अंजाम देना आम हो गया है,तथा चरचा व बैकुंठपुर क्षेत्र के बदमाशो को इकट्ठा कर समूह बनाकर आए दिन क्षेत्र में उत्पात व कानून व्यवस्था बिगाड़ने का कार्य करते आ रहा है,राजनैतिक संपन्न तथा धन संपन्न होने के कारण इस व्यक्ति के खिलाफ न तो शिकायत करने का न ही गवाह देने का साहस करता है जिससे इसका मनोबल बढ़ता जा रहा है,और यह व्यक्ति बहुत ही चालाक,निडर व साहसी है। और लोगो को संगठित कर न केवल आपराधिक कृत्य कारित करता है बल्कि इसकी गतिविधियों से सांप्रदायिक तनाव निर्मित होने की संभावना भी बनी रहती है। साथ ही व्यापक स्तर पर अनुसूचित क्षेत्र के शासकीय जमीनों पर भी बलपूर्वक कब्जा करने का प्रयास करता है एवं पूर्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारी पर भी मारपीट व शासकीय कार्य में हस्तक्षेप करने से आपराधिक मनोवृत्ति एवं दुस्साहस स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। उक्त व्यक्ति का स्वच्छंद विचरण सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए खतरा है,तथा सामान्य कानून प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का उक्त व्यक्ति पर कोई प्रभाव प्रतीत नही होता है।इसके द्वारा किए जा रहे आपराधिक कृत्यो से न केवल बैकुंठपुर बल्कि चरचा,मनेंद्रगढ़,चिरमिरी अर्थात संपूर्ण जिले में आम जनता के मन में भय का वातावरण व्याप्त है,संजय अग्रवाल लगातार इस प्रकार अपराध घटित करता रहा तो कभी भी लोक व्यवस्था,सामाजिक शांति व्यवस्था, पूर्णतः भंग होकर उग्र रूप धारण कर सकता है। इसके साथ ही संजय अग्रवाल द्वारा अभी तक किए गए कुल अपराधो का विस्तृत ब्योरा भी आदेश में दिया गया है। यह आदेश 13 अक्टूबर से प्रभावशील होगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply