Breaking News

खड़गवां,@खड़गवां में बड़े जोरों पर फल-फूल रहा संलग्नीकरण का खेल

Share


राज्य शासन के आदेश की भी नहीं है परवाह,और कलेक्टर के आदेश की खुलेआम उडाई जा रही है धज्जियां कब होगी कार्यवाही?
-राजेन्द्र शर्मा-
खड़गवां,10 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। खड़गवां विकास खंड मुख्यालय में संचालनालय सेवायें छाीसगढ़ नवा रायपुर, छ.ग. द्वारा कुछ माह पूर्व अप्रैल 2023 को समस्त संभागीय संयुक्त संचालक सेवायें छाीसगढ़, समस्त शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य अधिकारी छाीसगढ़ एवं अन्य विभागों को भी तत्काल प्रभाव से संलग्नीकरण समाप्त किये जाने हेतु आदेशित किया था,जिसे मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के कलेक्टर महोदय ने गंभीरता से लेते हुए एक आदेश दिनांक 19/09/2023 को पत्र क्रमांक /2707/सथा 0/शिक्षा/2023–24 जिले अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यालयों द्वारा शिक्षकीय संवर्ग के कर्मचारियों को विभिन्न आदेशो के तहत अध्यापन एवं कार्यालयीन कार्यों हेतु व्यवस्था के तहत आदेशित किया गया था वर्तमान में शासन द्वारा संलगनीकरण समाप्त किए जाने हेतु निर्देशित किए गए हैं। उक्त निर्देशानुसार निम्नलिखित शिक्षकों/व्याख्याताओं को उनके मूल पदस्थापना हेतु कार्य मुक्त किया जाता है यह आदेश तत्काल प्रभाव शील होंगा। लेकिन एम सी बी जिले के खड़गवां विकास खंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में पदस्थ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़गवां के व्याख्याता आज दिनांक तक अपने (संलग्न) कार्यरत संस्था से अपने मूल पदस्थ संस्था में पदस्थ नहीं हुए हैं। इस तरह से शासन के आदेश एवं कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं उसे देखकर ऐसा लगता है कि इन्हें शासन के और कलेक्टर के आदेश से कोई फर्क नहीं पड़ता है । संचालनालय स्तर से समय-समय पर संलग्नीकरण समाप्त किये जाने हेतु निर्देश एवं आदेश जारी किया गया है। जबकि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़गवां में पहले ही व्याख्याता की कमी से जूझ रहा है उसके बाद भी इस संस्था के व्याख्याता को दूसरी संस्था में संलग्न करने से खड़गवां मुख्यालय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है खड़गवां मुख्यालय का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से कई होनहार छात्र पढ़कर निकले हैं आज वहां के छात्रों को व्याख्याता की कमी के कारण विभिन्न विषयों की पढ़ाई पर असर पड़ा रहा है इस पर जिले के कलेक्टर महोदय को संज्ञान लेकर संलग्न व्याख्याताओ को उनके मूल पदस्थापना में पदस्थ किया जाए जिससे छात्रों की शिक्षा प्रभावित ना हो सके ?


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply