Breaking News

अंबिकापुर,@महिला ने अपने पति,सास, ससुर पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, थाने में रिपोर्ट दर्ज

Share

अंबिकापुर,10 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाकर महिला थाना में अपराध दर्ज कराई है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर के पोस्ट ऑफिस रोड निवासी प्रिया गुप्ता की शादी वर्ष 2022 में रायपुर निवासी इशांत गुप्ता से हुई थी। शादी में उसके पिता द्वारा दहेज के रूप में 5 लाख 51 हजार रुपए दिए गए थे। शादी के कुछ दिन बाद पति, सास, ससुर द्वारा दहेज की मांग को लेकर मारपीट व प्रताडि़त करने लगे। इस बीच पीडि़ता गर्भवती हो गई तो जबरन दवा दिलवाकर उसका अॅाबर्शन करा दिया गया। ससुराल वालों द्वारा पीडि़ता के पिता के रिटायरमेंट में मिले रुपए में से 20 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। नहीं देने पर पति ने महिला को मायके में छोड़ दिया। परेशान होकर पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट महिला थाना में दर्ज कराई है। पुलिस पीडि़ता के पति इशांत गुप्ता, सास सौम्या गुप्ता व ससुर नीरज गुप्ता के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply