Breaking News

अंबिकापुर,@श्री अग्रसेन जयंती के मौके पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

Share

अंबिकापुर,10 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। श्री अग्रसेन जयंती के मौके पर मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में बालक-बालिकाओं एवं युवाओं ने बढ़-चढक¸र भाग लिया। सभा अध्यक्ष संजय मिाल ने बैटिंग करके क्रिकेट-प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान संभागीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष श्रीनिवाश कडिय़ा की विशेष उपस्थिति रही।
अग्रवाल महिला सभा द्वारा विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता, कान्हाजी की मटकी सजाओ प्रतियोगिता, चूड़ी पहनो, मेहंदी लगाओ, कुर्सी दौड़, हमारी संस्कृति हमारी धरोहर जैसे आयोजनों में लोगों ने बढ़-चढक¸र हिस्सा लिया। प्रतियोगिता प्रभारी अनिता बंसल, रश्मि गर्ग, मधु गर्ग, रिंकू मिाल, गरिमा गोयल, सरला गोयल, मनीषा गोयल एवं महिला अग्रवाल सभा अध्यक्ष व पदाधिकारियों के सहयोग से संपन्न हुआ। शाम सात बजे से आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गई। फनी लिटिल ओल्ड मैन प्रतियोगिता के अध्यक्ष संजय मिाल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने इसमें कार्यकारिणी के साथ भाग लिया। पूर्व में संपन्न हुए कार्यक्रमों के परिणामों की घोषणा की गई।
कबड्डी प्रतियोगिता जूनियर में प्रथम मारवाड़ी टाइटन, द्वितीय यंग मारवाड़ी, सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान मारवाड़ी बांस, द्वितीय स्थान पर मारवाड़ी दंगल, जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम लैक पैंथर एवं द्वितीय स्थान पर अग्रवालों की टोली रही। सांस्कृतिक के टॉप थ्री फाइनलिस्ट जूनियर वर्ग से प्रथम कुहू अग्रवाल 39 नंबर, द्वितीय टोकन नं-4 मिशिका अग्रवाल, तृतीय स्थान पर अवनि अग्रवाल टोकन नं. 40, सीनियर वर्ग से प्रथम टोकन नं. 60 कास्वी अग्रवाल, द्वितीय- रोकन-18 अवनि अग्रवाल, तृतीय स्थान पर टोकन नं. 27 अक्षत अग्रवाल रहे। चूड़ी पहनो प्रतियोगिता में प्रथम प्रीति अग्रवाल, मोमल अग्रवाल, द्वितीय स्थान पर साक्षी गोयल एवं लक्ष्मी गोयल रहीं। कान्हा की मटकी सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रिया अग्रवाल ड्रेस डिजाइनर, द्वितीय स्थान पर साक्षी गोयल, वैष्णवी अग्रवाल, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम परिधि अग्रवाल, द्वितीय स्थान पर खुशबू अग्रवाल, कैरम प्रतियोगिता महिला में प्रथम शालू गोयल, द्वितीय खुशबू बंसल, जूनियर में प्रथम विवान अग्रवाल, द्वितीय रेयांश अग्रवाल एवं सीनियर वर्ग से प्रथम आकाश अग्रवाल, द्वितीय आयुष तायल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply