Breaking News

अंबिकापुर@दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत

Share

अंबिकापुर 08 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर स्थित कल्याणपुर पुलिया के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूरन उम्र ५० वर्ष ग्राम कर्रा थाना धौरपुर का रहने वाला था। वह शनिवार को पत्नी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते में अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर स्थित कल्याणपुर पुलिया के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में पूरन गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसकी पत्नी को मामूली चोट आई थी। पूरन को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply