Breaking News

अम्बिकापुर@जिवीतिया पूजा के लिए डंगाल लेने जंगल गए वृद्ध पर मधुमक्खियों ने किया हमला,मौत

Share

अम्बिकापुर, 07 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ोली में शुक्रवार को जीवितीय पूजा के लिए डंगाल लेने जंगल गए वृद्ध पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और बेहोश हो गया। गांव के दो व्यक्ति ने देखा तो उसे टांग कर घर पहुंचाया। परिजन उसे इलाज के लिए धौरपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रजिंदर बरगाह उम्र 65 वर्ष धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ोली का रहने वाला था। शुक्रवार को इसके घर की महिलाएं जीवितीया व्रत की हुईं थीं। सुबह पूजा के लिए वह डंगाल लेने जंगल गया था। डंगाल तोड़ने के दौरान उसपर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और बेहोश हो गया। इस दौरान गांव के दो व्यक्ति गुजर रहे थे। दोनों ने उसे टांग कर घर पहुंचाया और घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन उसे इलाज के लिए धौरपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply