अंबिकापुर,04 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। शहर के केदारपुर स्थित एक निजी अस्पताल के सामने मंगलवार की रात सडक¸ किनारे सो रही गर्भवती महिला का प्रसव हो गया। बुधवार की सुबह अस्थानीय लोगों ने देखा तो उसे संजीवनी 108 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य है। हालांकि बच्चे को एसनएसीयू में रखा गया है।
केदारपुर स्थित एक निजी अस्पताल के पास मंगलवार की रात एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, जन्म के बाद जच्चा- बच्चा दोनों रात भर सडक¸ किनारे ही पड़े रहे। गुरुवार की सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। महिला व बच्चे को पहनने और ओढऩे के लिए कपड़ा दिया। इसके बाद लोगों संजीवनी 108 की मदद से महिला और बच्चे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवया। तब तक बच्चे का नाल लगा हुआ था। चिकित्सकों ने पहले नाल काटा और बच्चे को साफ-सफाई की। इसके बाद उसे एसनसीयू में रखा गया है। वहीं महिला को भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य है।
चिकित्सकों ने बताया कि महिला एक सप्ताह पूर्व अस्पताल में आई थी। कुछ दिनों तक भर्ती रही थी। फिर अचानक अस्पताल से महिला भाग गई थी। उसके बारे में पूछे जाने पर कुछ नहीं बताती है। महिला का मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur