उपमुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया भूमिपूजन
अंबिकापुर,27 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने बुधवार को मां महामाया मंदिर मार्ग में प्रवेश द्वार निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि साथ मिलकर लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है, इसका उदाहरण मां महामाया की नगरी में देखने को मिल रहा है। आस्था से जुड़ा यह निर्माण हर एक की भागीदारी से बने, इसके लिए निरंतर प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष इसकी जानकारी रखी गई और प्राथमिकता कार्य के साथ निर्माण हेतु राशि स्वीकृत हुई है। जल्द ही भव्य स्वागत द्वार बनकर तैयार होगा, मां महामाया की प्रतिष्ठा के अनुकूल प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।
कलेक्टर सरगुजा ने भी इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि मां महामाया की कृपा सदैव बनी रहे और सरगुजा जिले के साथ पूरा प्रदेश निरंतर प्रगति करता रहे। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिले के अधिकारी- कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
53.29 लाख की लागत से
बनेगा भव्य स्वागत द्वार
नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में स्थित मां महमाया का प्राचीन मंदिर क्षेत्रवासियों के लिए आस्था एवं विश्वास का महत्वपूर्ण स्थल है। मंदिर मार्ग में भव्य रूप से मां महामाया प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य किया जाना है, प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश द्वार का निर्माण कुल 53.29 लाख रुपए की लागत से नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित किया जाएगा। भव्य प्रवेश द्वार की ऊंचाई 23 फिट तथा चौड़ाई 60 फिट होगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में
प्रोटोकोल का पालन नहीं
महामाया प्रवेश द्वार के भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिक निगम अंबिकापुर द्वारा केवल उपमुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर द्वारा आपçा दर्ज की गई है। भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर ने कार्यक्रम में प्रोटोकोल का पालन नहीं किए जाने को लेकर नगर निगम अयुक्त को एक ज्ञापन सौंप कर चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि जब पिछले दिनों छाीसगढिय़ा ओलिम्पिक गेम के शासकीय कार्यक्रम में प्रोटोकोल का पालन नहीं किया गया था तो खुद उपमुख्यमंत्री ने उस कार्यक्रम का बहिष्कार किया था, और आज जब खुद उनके मुख्य आतिथ्य वाले कार्यक्रम में जब सांसद, नगर निगम नेताप्रतिपक्ष तथा स्थानीय पार्षद को अतिथि नहीं बनाया गया तो उन्हें प्रोटोकोल पर कोई आपçा नहीं हुई। ये दोहरा चरित्र क्यूँ, ज्ञापन में नगर निगम आयुक्त को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की गलती ना हो अन्यथा भाजपा आंदोलन करने को बाध्य होगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur