Breaking News

अंबिकापुर@पान दुकान संचालक के घर में चोरी,जुर्म दर्ज

Share

अंबिकापुर,26 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। दिन दहाड़े पान दुकान संचालक के किराए के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने बैग में रखे 5 हजार नकदी व 20 ग्राम चांदी का सिक्का, मोबाइल सहित अन्य सामान पार कर दिया है। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सत्येंद्र कुमार बिहार का रहने वाला है और अंबिकापुर स्थित बौरीपारा में किराए में रहकर बंगाली चौक के पास पान ठेला दुकान चलाता है। वह प्रति दिन की तरह 25 सितंबर को दुकान गया था। रात 9 बजे घर पहुंचा तो दरवाजे का कुंडी उखड़ा था और अंदर बैग में रखे 5 हजार नकदी, चांदी का सिक्का, टच मोबाइल सहित अन्य सामान नहीं थे। सत्येंद्र ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply