अंबिकापुर,24 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। गणेश विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर से गिरने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिनेश यादव पिता मलुक राम उम्र 18 वर्ष पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम केराकछार का रहने वाला था। गांव में गणेश प्रतिमा स्थापित किए गए थे। शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए ट्रैक्टर पर ले जा रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर से दिनशे नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए पत्थलगांव ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur