Breaking News

अंबिकापुर@जैन श्वेतांबर तेरापंथी का संवतसरी महापर्व का समापन

Share


अंबिकापुर,20 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंबिकापुर में जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा द्वारा हर्षोल्लास के साथ पर्युषण महापर्व मनाया गया। सभा के अध्यक्ष मनोज डागा ने बताया कि इस महापर्व को 12 सितंबर से प्रारंभ किया गया था। जो 20 सितंबर को समापन किया गया। पर्युषण पर्व के अवसर पर आचार्य महाश्रमण के आध्यात्मिक निर्देशन पर उपासक महेंद्र सिंघवी एवं धर्मेंद्र चोपड़ा मुंबई से अंबिकापुर पधारे थे। जिनके द्वारा प्रतिदिन सुबह से शाम तक भगवान की प्रार्थना, प्रवचन, धर्म चर्चा, आदि का आयोजन होता था। वही रविवार की सुबह 6 बजे से नवकार मंत्र का अखंड पाठ शुरू किया गया जो सोमवार सुबह 6 बजे समाप्त हुआ। पधारे हुए उपासक सूरजपुर और विश्रामपुर में जाकर तपस्वियों को मंगल पाठ भी सुनाया और उनके तपस्या की अनुमोदना की। महिला मंडल अंबिकापुर ने सभी तपस्वियों की अनुमोदना की। अनेक छोटी तपस्या कमला देवी मालू, काजल मालू, रानू सेठिया द्वारा भी की गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply