अंबिकापुर, 19 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। पति को डराने के उद्देश्य से एक महिला मुंह में कीटनाशक डाल ली और कीटनाशक उसके पेट में चला गया। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुन्दरीया बाई पति निर्मल उम्र 32 वर्ष लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम जमड़ी की रहने वाली थी। 8 सितंबर की शाम को इसका पति घर के बाहर दोस्तों के साथ बैठा था और उसकी पत्नी किसी काम को लेकर बुला रही थी। कुछ देर बाद वह अंदर गया तो उसकी पत्नी उल्टी कर रही थी। पूछे जाने पर वह बताई की तुम्हे डाराने के लिए मैं मुंह में कीटनाशक डाली थी तभी कीटनाशक पेट के अंदर चला गया। उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur